कोरबा: महिला को अवैध शराब और 80 लीटर डीजल के साथ किया गया गिरफ्तार
Korba, Korba | Jun 3, 2026 बांगो थाना पुलिस ने अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राम पोड़ी-उपरोड़ा निवासी बसंती मानिकपुरी (50) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से अवैध रूप से रखी गई अंग्रेजी शराब और 80 लीटर डीजल जब्त किया है। पुलिस के अनुसार, छापेमारी के दौरान आरोपी के घर से 9 पाव अंग्रेजी शराब, रॉयल चैलेंज की एक बम्पर बोतल तथा अवैध बिक्री के लिए संग्रहित 80 लीटर डीजल