चेनारी: गुप्ताधाम में अंतिम सोमवारी पर खराब मौसम के कारण नहीं हो सकी पुष्पवर्षा, श्रद्धालु हुए मायूस
Chenari, Rohtas | Aug 24, 2026 प्रशासन ने अंतिम सोमवारी पर लाखों कांवरियों पर आकाश से फूल बरसाने का वादा किया था। दो दिन पहले 22 अगस्त को डीएम दीपक कुमार मिश्रा, एसपी राज और डीएफओ स्टालिन फिडल कुमार ने पनयारी घाट पर हेलीपैड और व्यवस्थाओं का जायजा लिया था। लेकिन सोमवार सुबह मौसम ने साथ नहीं दिया। हेलीकॉप्टर नहीं पहुंचने से श्रद्धालुओं में मायूसी रही, लेकिन आस्था में कमी नहीं दिखी।