गया टाउन सीडी ब्लॉक: भीषण गर्मी: गया में सुबह 11 बजे से ही चलने लगी गर्म हवाएं, बेहाल हुआ जनजीवन
गया जिले में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। दोपहर 12 बजते ही सड़कों पर गर्म हवाएं चलना शुरू हो जाती हैं।वहीं तामपान 40 डिग्री से पार कर जा रहा है।जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। दोपहर होते-होते तापमान और तेज धूप के कारण लोग घरों में कैद होने को मजबूर हैं।गर्म हवाओं और तेज धूप की वजह से सड़कें सुनसान नजर आने लगी हैं।