चैनपुर: महिला से छेड़छाड़ और घर में तोड़फोड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से पहुँचा जेल
Chainpur, Gumla | Apr 16, 2026 चैनपुर थाना क्षेत्र के तिलवारी गांव में महिला के साथ छेड़छाड़ तथा घर में तोड़फोड़ करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। तिलवारी निवासी डिफरें टोप्पो, पिता स्वर्गीय मिलियनुस टोप्पो, को आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद गुमला न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया।