कांके: पुंदाग ओपी क्षेत्र में सुबह की सैर पर निकली महिला से चेन छिनतई, पुलिस जांच में जुटी
Kanke, Ranchi | Oct 18, 2026 पुंदाग ओपी क्षेत्र में रविवार सुबह करीब आठ बजे मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला के गले से बाइक सवार अपराधियों ने चेन झपट ली और फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार महिला अपने पति के साथ टहल रही थी। गनीमत रही कि घटना में उसे कोई शारीरिक चोट नहीं आई। पीड़िता ने पुंदाग ओपी में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।