गोड्डा: महागामा थाना क्षेत्र में रेलवे क्रॉसिंग के पास पिकअप की टक्कर से दो बाइक सवार घायल, अस्पताल रेफर
Godda, Godda | Jan 4, 2026 रविवार की शाम महागामा थाना क्षेत्र के रेलवे क्रासिंग के समीप पिकअप वाहन के धक्के से दो बाइक पर सवार दो घायल हो गए। घायल ऋषिकेश मधुकर जो परासी गाँव के रहने वाले है उन्हें पिकअप ने पीछे से धक्का मारा। वो अनियंत्रित हुए और बाइक सवार उदय कुमार से टकरा गए जिसकारण दोनों घायल हुए। पुलिस के द्वारा सीएचसी भेजा गया जहाँ से दोनों को सदर अस्पताल रेफर किया गया।