गोड्डा: पुलिस लाइन में धूमधाम से सोहराय पर्व मनाया गया, डीडीसी, एसडीएम, डीएसपी समेत सभी अधिकारी मांदर की थाप पर नाचे
Godda, Godda | Jan 4, 2026 रविवार की दोपहर गोड्डा पुलिस लाइन में धूमधाम से सोहराय पर्व मनाया गया। इस अवसर पर डीडीसी दीपक कुमार दुबे, एसडीएम बैधनाथ उंराव, डीएसपी(मु.) जेपीएन चौधरी, गोड्डा एसडीपीओ अशोक रविदास, महागामा एसडीपीओ चंद्रशेखर आजाद, प्रशिक्षु डीएसपी कुमार गौरव के साथ कई पुलिस पदाधिकारी और अधिकारी मौजूद रहे। सभी लोगों ने पारंपरिक वस्त्र पहन कर मांदर के थाप पर नृत्य किया।