बांसवाड़ा: मोटागांव थाना क्षेत्र के दुकवाड़ा गांव में दो बाइक की भिड़ंत में तीन युवकों को पैर पर चोट, एमजीएच में उपचार जारी
मोटा गांव थाना क्षेत्र के दुकवाड़ा गांव में बुधवार शाम 5:15 बजे दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में तीन युवक को पैर पर लगी चोट,वहां प्राथमिक उपचार करने के बाद बुधवार शाम 7 बजे एमजी अस्पताल में रेफर कर दिया। दोस्तों ने बताया कि अनिल सिंह विक्रम सिंह और प्रवीण सिंह निवासी सारंणपुर तीनों का उपचार करने के बाद उन्हें वार्ड में भर्ती कर लिया है।