बांसवाड़ा: <nis:link nis:type=tag nis:id=operationsindoor nis:value=operationsindoor nis:enabled=true nis:link/> शहर के गांधी मूर्ति चोराहें पर ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर,भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर मनाया जश्न
पाकिस्तान में आतंकवादियों के खिलाफ भारतीय सेना द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर बुधवार शाम 6:20 बजे नगर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गांधी मूर्ति चौराहे पर भव्य आतिशबाजी कर जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाए।