बांसवाड़ा: सुरपुर आबादी क्षेत्र में अधूरा सड़क निर्माण बना आफत, दो माह पूर्व खुदाई कर अधूरा छोड़ा गया कार्य, ग्रामीणों में आक्रोश
सुरपुर ग्राम पंचायत के सुरपुर कस्बे के आबादी क्षेत्र मे दो दिन से हुई बारिश आफत बन गयी है। सुरपुर आबादी क्षेत्र के राजपूत मोहल्ले से सुथारवाड़ा वाया ग्राम पंचायत जाने वाले मार्ग पर दो दिनों से पानी भरा हुवा है। जिसमे जहरीले जानवर सांप और अन्य जानवर व मच्छरों की भरमार व गंदगी और बदबू और मार्ग से निकलना मुश्किल हो गया है। बुधवार दोपहर 1 बजे जानकारी मिली है।