बांसवाड़ा: कोहालाघाटी में ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया, पांच माह की गर्भवती महिला और एक युवती घायल, एमजी अस्पताल में उपचार जारी
कोहाला घाटी में बुधवार शाम 4:45 बजे ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया जिसमें पांच माह की गर्भवती महिला और युवती बुधवार शाम 5:30 बजे एमजी अस्पताल में लेकर आए। परिजनों ने बताया कि सागर पत्नी संजय निवासी कोहाला और शांतनु पुत्री विठला निवासी भगोरा पाड़ा दोनों का उपचार करने के बाद उन्हें वार्ड में भर्ती कर लिया है।