खेरागढ़: बाईखेड़ा में आटा चक्की फटने से एक व्यक्ति की मौत, पांच घायल, सहायक पुलिस आयुक्त सैंया ने दी जानकारी
Kheragarh, Agra | May 19, 2026 थाना मलपुरा क्षेत्र के ग्राम बाईखेड़ा में मंगलवार को आटा चक्की फटने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही मलपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। सहायक पुलिस आयुक्त