कर्णप्रयाग में सिख यात्रियों और स्थानीय लोग के बीच हिंसक झड़प, बद्रीनाथ हाईवे जाम
मामूली विवाद ने लिया उग्र रूप, धारदार हथियार से हमला; चार घायल, कार्रवाई की मांग पर स्थानीयों का प्रदर्शन
चमोली जिले के कर्णप्रयाग में शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। सिख यात्रियों और होटल कर्मचारियों के बीच हुए विवाद ने ऐसा तूल पकड़ा कि मारपीट और कथित तौर पर धारदार हथियारों का इस्तेमाल तक हो गया। घटना में होटल कर्मचारी सहित चार स्थानीय लोग घायल बताए जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, कर्णप्रयाग स्थित एक होटल में भोजन को लेकर सिख यात्रियों और होटल कर्मचारियों के बीच कहासुनी हुई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि इस दौरान कुछ यात्रियों ने धारदार हथियार से हमला किया, जिससे एक होटल कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। बड़ी