BJP के मुख्य प्रवक्ता सुरेश जोशी ने खोली सरकार के दावों की पोल, मनमानी कर रहे अधिकारी
उत्तराखंड में भाजपा सरकार की कार्यप्रणाली पर अब सिर्फ विपक्ष ही नहीं, बल्कि पार्टी के भीतर से भी सवाल उठने लगे हैं। भाजपा के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने पिथौरागढ़ में लोक निर्माण विभाग (PWD) और राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) से जुड़े अधिकारियों की कार्यशैली पर गंभीर नाराजगी जताई है।
उन्होंने कहा कि सरकार विकास कार्यों के लिए पर्याप्त बजट उपलब्ध करा रही है, लेकिन अधिकारियों की लापरवाही और कमजोर कार्यप्रणाली के कारण उसका लाभ आम जनता तक नहीं पहुंच पा रहा है। जोशी ने सवाल उठाया कि जब धन की कमी नहीं है, तो फिर विकास कार्यों की रफ्तार और गुणवत्ता पर लगातार शिकायतें क्यों मिल रही हैं?
#Uttarakhand #BJP #SureshJoshi #Pithoragarh #Development #PWD #NH #UttarakhandNews #pahadsamachar