डुमरा: सीतामढ़ी के पुनौरा धाम में पुनर्विकास कार्य को लेकर मुख्यमंत्री ने पटना में की समीक्षा बैठक
मां सीता की जन्मस्थली सीतामढ़ी जिले के पुनौरा धाम में पुनर्विकास कार्य की समीक्षा की। पुनौरा धाम में माता जानकी मंदिर का पुनर्विकास कार्य भव्य ढंग से कराने का निर्देश दिया। पुनौरा धाम और अयोध्या की सीधी संपर्कता से भगवान राम और माता जानकी दोनों का दर्शन श्रद्धालुओं के लिए सुलभ हो, इसको लेकर कई निर्देश दिए।