चकरनगर: 40 साल देश सेवा के बाद लौटे ‘हीरो’, स्वागत में झूम उठा पूरा इलाका, गूंजे ‘भारत माता की जय’ के नारे
शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे एक बेहद भावुक और गर्व से भरा नजारा देखने को मिला। चार दशक तक देश की सेवा करने वाले सीआईएसएफ जवान भीम सिंह यादव जब सेवानिवृत्ति के बाद अपने गृह जिले इटावा के चकरनगर पहुंचे, तो पूरा कस्बा स्वागत के रंग में डूब गया।परिवार, समाज और कस्बा के लोगों ने फूल-मालाओं, ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुनों के साथ उनका भव्य अभिनंदन किया।