ब्यावर: श्री सीमेंट प्लांट में चोरी का पर्दाफाश, एक व्यक्ति को किया गया गिरफ्तार
Beawar, Ajmer | Oct 3, 2026 ब्यावर. रास बांगड़ श्री सीमेंट प्लांट में 1 अक्टूबर को हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।एसपी रतन सिंह के निर्देश पर थानाधिकारी पन्नालाल के नेतृत्व में टीम गठित की गई। सीसीटीवी व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी धर्मसिंह पुत्र जीवनसिंह (34) निवासी चैनपुरा को पकड़ा गया।