सागर नगर: नाबालिग की इंस्टाग्राम पर युवक से दोस्ती, घर से भागकर बिहार पहुंची, आरोपी ने किया दुष्कर्म, मोती नगर थाने में मामला दर्ज
सागर की मोतीनगर थाना पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को बिहार से गिरफ्तार किया है। नाबालिग और आरोपी की दोस्ती इंस्टाग्राम से हुई थी। जिसके चलते नाबालिग घर से भागकर बिहार चली गई थी। परिवार वालों की शिकायत पर पुलिस ने तलाश करते हुए नाबालिग को दस्तयाब कर लिया है। पुलिस ने आरोपी पर विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है।