नौगावां सादात: नौगांवा क्षेत्र के गांव बीलना में चिकन की दुकान में घुसकर दबंगों ने की मारपीट व तोड़फोड़, घटना कैमरे में कैद
नौगांवा सादात क्षेत्र के गांव बीलना में स्थित एक चिकन की दुकान पर दबंगों द्वारा घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पूरी वारदात दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। जानकारी के अनुसार, गांव बीलना निवासी दुकानदार अपनी दुकान पर रोजाना की तरह काम कर रहा था। इसी दौरान कुछ दबंग युवक दुकान में घुस आए।