गंगधार: चौमहला में श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर भव्य भजन संध्या का हुआ आयोजन, भटनागर सिस्टर्स ने दी प्रस्तुतियां
चौमहला मे श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया जहां भटनागर सिस्टर्स ने एक से बढ़कर एक भजनो प्रस्तुतियां दी। वही भजन संध्या से पूर्व आतिशबाजी, हनुमान चालीसा का पाठ, खाटूश्याम का भव्य दरबार सजाकर ज्योतलाभ लिया गया इसके साथ ही पुष्प वर्षा, इत्र वर्षा, बाहर के कलाकारो द्वारा रंगोली प्रस्तुति, विद्युतसज्जा आकर्षण का केंद्र रही।