गंगधार: चौमहला में रैन बसेरे का न्यायाधीश राजपाल मीणा व उपखंड अधिकारी ने किया औचक निरीक्षण, नहीं सुधरे रैन बसेरे के हालात
चौमहला कस्बे में रैन बसेरे का न्यायाधीश राजपाल मीणा व उपखंड अधिकारी दिनेश कुमार मीणा ने किया औचक निरीक्षण। निरीक्षण के दौरान बिस्तर, पानी व साफ सफाई की कमियां मिली तथा कोई इंचार्ज नहीं मिलने पर नाराजगी जाहिर करते हुए व्यवस्था को सुधारने के लिए ग्राम पंचायत को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वही ग्राम पंचायत के कर्मचारी ने बताया कि विगत दिनों रैन बसेरे से बिस्तर भी चोरी हो चुके हैं।