गंगधार: भवानीमंडी में महान गुरुमत समागम का हुआ समापन, अखाड़ा गतका ने नगर कीर्तन में दिखाए हैरतअंगेज करतब
भवानीमंडी में सिख समाज के दसवें गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर आयोजित दो दिवसीय महान गुरुमत समागम का रविवार को समापन हो गया। जिसमें अंतिम दिन शहर में भव्य नगर कीर्तन निकाला गया, जिसमें पंजाब से आए कलाकारों के द्वारा हैरतअंगेज करतब दिखाए गए। नगर कीर्तन का विभिन्न संगठनों के द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। नरसिंहा वादक नगरकीर्तनी जत्था व फूलों की बरखा मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे, पंचप्यारों द्वारा गुरुवाणी पढ़ी गई।