गंगधार: चौमहला मे श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा को लेकर लोगो मे दिखा खासा उत्साह, श्रद्धालुओ की लगी रही भीड़, मंदिरो मे हुए भजन कीर्तन
चौमहला कस्बे में श्री राम प्राण प्रतिष्ठा को लेकर लोगों में खासा उत्साह रहा, मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही, मंदिरों में भजन कीर्तन हुए। राम धुन के साथ प्रभात फेरी निकाली गई उसके बाद भजन कीर्तन को दौर शुरू हुआ जो दोपहर तक जारी रहा। मंदिरों में महाआरती महाप्रसादी के आयोजन हुए। महाआरती के पश्चात कस्बे में भव्य शोभायात्रा निकाली गई।