गुना नगर: ऊमरी में रिश्तों पर हमला, संपत्ति विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई का सिर फोड़कर किया लहूलुहान
गुना जिले के म्याना थाना क्षेत्र के ऊमरी गांव में संपत्ति विवाद ने रिश्तों को शर्मसार कर दिया। छोटे भाई रवि कुशवाह पर उसके बड़े भाई, भाभी और भतीजे ने कथित तौर पर हमला कर दिया। मारपीट में रवि के सिर पर गंभीर चोट आई, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।