कासगंज: गंगा दशहरा पर कासगंज में रूट डायवर्जन लागू, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
गंगा दशहरा स्नान पर्व को लेकर कासगंज पुलिस ने 24 मई रात 8 बजे से 25 मई रात 8 बजे तक शहर में रूट डायवर्जन लागू किया है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और जाम की स्थिति को देखते हुए बदायूं-बरेली की ओर जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं। पुलिस ने सोरों और कछला गंगा घाट आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थल भी बनाए हैं।