रायडीह: आम तोड़ने और खेल-खेल में पेड़ पर चढ़ने के दौरान हुए हादसे, दोनों बच्चों का सदर अस्पताल में इलाज जारी।
Raidih, Gumla | Jun 7, 2026 जिले में पेड़ से गिरने की दो अलग-अलग घटनाओं में दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए सदर अस्पताल गुमला में भर्ती कराया गया है।पहली घटना में रायडीह प्रखंड के असनी गांव निवासी जरू उरांव की 11 वर्षीय पुत्री सपना कुमारी रविवार दोपहर करीब 3 बजे अपने साथियों के साथ बगीचे में आम तोड़ने गई थी। इसी दौरान वह आम के पेड़ पर चढ़ी हुई थी।