कन्नौज: ठठिया थाना क्षेत्र के खेड़ा गांव निवासी पीड़िता ने एसपी ऑफिस में पत्र दिया, बच्ची को घर में बंद करने का लगाया आरोप
कन्नौज ठठिया थाना क्षेत्र के खेड़ा गांव निवासी पीड़िता के द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पहुंचकर शिकायती पत्र दिया,जिसमें पीड़िता ने बताया कि उसकी 4 वर्षीय नातिन जो की 29 मार्च को सुबह समय लगभग 9:45 मिनट पर गायब हो गई थी,जिसको पूरे गांव में खोजा एक घंटे बाद गांव की चांदनी नामक महिला ने उसे छोड़ा,जिस मामले पीड़िता ने थाने पर तहरीर दी मगर कोई सुनवाई नहीं।