अरवल: गोपालपुर गांव में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 296.25 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद; दो तस्कर गिरफ्तार
Arwal, Arwal | Jul 10, 2026 गोपालपुर गांव में उत्पाद विभाग की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की। कार्रवाई के दौरान विभिन्न ब्रांड की कुल 296.250 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की गई। मौके से गोपालपुर निवासी दो कथित शराब तस्करों बबलू सिंह और राकेश कुमार मंगलम को गिरफ्तार किया गया।