देवबंद: थाना देवबंद पुलिस ने चार साल पुराने हत्या के प्रयास मामले में फरार वारंटी को गांव कुरलकी से गिरफ्तार कर जेल भेजा
देवबंद क्षेत्र में हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में दर्ज एक पुराने मुकदमे में वांछित चल रहे वारंटी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लंबे समय से कोर्ट में पेश नहीं हो रहा था, जिसके चलते उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। पुलिस के अनुसार शनिवार शाम 4 बजे क्षेत्र में चलाए जा रहे चेकिंग और गश्त अभियान के दौरान टीम को सूचना मिली।