अकलतरा पुलिस ने जेसीबी और ट्रेलर को किराए में लेकर बेच देने वाले गिरोह का खुलासा किया है 3 आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। तीनों आरोपी, बिलासपुर जिले के मस्तूरी और सीपत क्षेत्र के रहने वाले हैं। मामले में गिरोह के अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।