चूरू: भामाशाह हकीम खान ने इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी की जिला शाखा के भवन निर्माण हेतु दान में दी जमीन
Churu, Churu | Aug 14, 2024 जिला कलक्टर एवं इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी की जिला शाखा अध्यक्ष पुष्पा सत्यानी के आह्वान पर चूरू के वार्ड नंबर 42 अगुणा मोहल्ला निवासी भामाशाह हकीम खान (बाबू खान) पुत्र हाजी इनायत खान एलमान ने इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी की जिला शाखा के भवन निर्माण हेतु 707.33 गज भूमि दान दी है।