लोहरदगा: अल-नीनो से निपटने के लिए कृषि विभाग की पहल, खरीफ कर्मशाला में 500 किसानों को वैज्ञानिक खेती की जानकारी
लोहरदगा जिला कृषि विभाग द्वारा खरीफ फसल की तैयारी और बदलते मौसम की चुनौतियों से निपटने को लेकर बुधवार को एक दिवसीय खरीफ कर्मशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर जिलेभर से पहुंचे करीब 500 किसानों को वैज्ञानिक खेती, कम बारिश में बेहतर उत्पादन और आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी दी गई। उपायुक्