रतनी फरीदपुर: रतनी फरीदपुर व काको में जनकल्याण शिविर का निरीक्षण, लाभार्थियों को बांटे स्वीकृति पत्र
जहानाबाद में आयोजित प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविरों में जिला पदाधिकारी अलंकृता पाण्डेय ने रतनी फरीदपुर और काको प्रखंड का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का जायजा लेकर आवेदनों के त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया। शिविर में आयुष्मान कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, मुख्यमंत्री स्वयं सहायता भत्ता, भूमि पर्चा सहित अन्य बिंदुओं पर कार्य हुए।