दादरी: यातायात विभाग ने जनपद में चलाया महा अभियान, यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले 4969 वाहन चालकों के काटे चालान
गौतम बुद्ध नगर की कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर बुधवार को यातायात विभाग द्वारा जनपद में महा अभियान चलाया गया। इस दौरान डीसीपी ( यातायात ) लखन सिंह यादव मौके पर मौजूद रहे। महा अभियान के तहत यातायात विभाग के अधिकारियों ने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यवाही करते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 4969 वाहन चालकों के चालान काटे हैं।