दादरी: सेक्टर-62 के ग्रीन बेल्ट में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला सिर में गोली लगा हुआ 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव
नोएडा के सेक्टर 62 में उस वक्त हड़कंप मच गया जब ग्रीन बेल्ट में सिर में गोली लगा हुआ 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा घटना की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया है कि अभी तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है तथा पुलिस द्वारा प्रयास किया जा रहा है।