शाजापुर: धनतेरस पर बस स्टैंड के व्यापारियों को मिली दुकानें, MLA अरुण भीमावद की उपस्थिति में सौंपी गई चाबियां
लंबे इंतजार के बाद आखिरकार वह दिन आ ही गया जब व्यापारियों को अपनी अपनी दुकाने पुनः बस स्टैंड परिसर में मिल गई।दुकाने पाकर व्यापारियों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने विधायक अरुण भीमावत और नपा अध्यक्ष CMOसहित उपस्थित अधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।व्यापारियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं भी दी साथ ही धनतेरस ने इस माहौल को और अधिक खुशनुमा बना दिया।