शाजापुर: शाजापुर कलेक्टर कार्यालय में साप्ताहिक जनसुनवाई में 15 आवेदन प्राप्त हुए
मंगलवार को शाम 4:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार शाजापुर कलेक्टर कार्यालय में साप्ताहिक जनसुनवाई संपन्न हुई जनसुनवाई में 15 आवेदन प्राप्त हुए। जनसुनवाई कलेक्टर ऋजु बाफना ने की। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ संतोष टैगोर, अनुविभागीय अधिकारी मनीषा वास्कले, डिप्टी कलेक्टर राजकुमार हलदर ने भी जनसुनवाई में आए आवेदकों की समस्याओं का निराकरण किया।