शाजापुर: बीजाना जोड़ पर मोटरसाइकिल का टायर फटने से पति-पत्नी और दो बच्चे घायल, डायल 100 ने जिला अस्पताल पहुंचाया
शाजापुर अस्पताल पुलिस चौकी पर पदस्थ si बाबूलाल डाबी ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार 4 बजे डायल हंड्रेड द्वारा बिजाना जोड़ से घायल अवस्था में दो बच्ची एक महिला और एक पुरुष को लाया गया था। जो इंदौर से सिरोन जा रहे थे। इसी दौरान बिजाना जोड़ पर मोटरसाइकिल का टायर फट गया। जिसमें पति-पत्नी सहित दो बच्चे घायल हो गए जिनको जिला अस्पताल में उपचार दिया गया।