मोतिहारी: बतरौलिया मुसहर टोला में ग्रामीण मुसहर विकास समिति के सदस्यों को दिया गया प्रशिक्षण
मोतिहारी सदर प्रखंड के उत्तरी ढेकहा पंचायत स्थित बतरौलिया मुसहर टोला में एफिकॉर संस्था द्वारा ग्रामीण मुसहर विकास समिति का प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों के अधिकार, बाल विवाह ,बाल मजदूरी एवं बच्चों पर हो रहे अत्याचार,बच्चों के साथ दुर्व्यवहार, लड़का लड़की में भेदभाव ,इन सभी समस्याओं से निकलने के लिए सभी को जागरूक किया गया।