होशंगाबाद नगर: रसूलिया: ईसाफ स्मॉल फाइनेंस के मैनेजर और कैशियर ने 108 महिलाओं के नाम पर ₹53 लाख का गबन किया, 4 पर मामला दर्ज
रसूलिया मे ईसाफ स्मॉल फाइनेंस ब्रांच मे 53.14 लाख के गबन का मामला गुरुवार दोपहर 3 बजे सामने आया है। बैंक के पूर्व मैनेजर और महिला कैशियर ने 103 महिला खाताधारकों के नाम पर फर्जी लोन निकालकर इस धोखाधड़ी को अंजाम दिया। प्रबंधन की शिकायत पर जब पुलिस ने कार्रवाई नही की,CJM कोर्ट के आदेश के बाद देहात पुलिस ने पूर्व मैनेजर,कैशियर उनके दो साथियो पर मामला दर्ज किया।