ई-दक्ष केन्द्र भिण्ड में कर्मयोगी कर्तव्य कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न विभागों के मास्टर ट्रेनर्स को दिया जा रहा प्रशिक्षण
लोकसेवकों में सेवा भाव की संस्कृति को आत्मसात करने तथा उनमें लोक केंद्रित प्रशासन की अवधारणा को विकसित करने हेतु व्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रम कर्मयोगी कर्तव्य कार्यक्रम का आयोजन कलेक्टर भिण्ड के निर्देशन में तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भिण्ड की उपस्थिति में जिला ई-गवर्नेंस सोसायटी भिण्ड द्वारा दिनांक 07 अक्टूबर 2026 एवं 08 अक्टूबर 2026 को ई-दक्ष केन्द्र भिण्ड में प्रथम बैच का प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
जिसमें स्कूल शिक्षा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, कार्यालय जिला शहरी विकास अभिकरण के मास्टर ट्रेनर्स को राज्य लीड ट्रेनर्स (सौरभ उपाध्याय, जिला ई-गवर्नेंस प्रबंधक, वरिष्ठ प्रशिक्षक ई-दक्ष केंद्र, ई-गवर्नेंस कार्यालय चेष्टा जैन एवं प्रशिक्षण अधिकारी कौशल विकास विभाग गौरव पाठक द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण में सीईओ जिला पंचायत द्वारा प्रशिक्षण संबंधी जानकारी ली एवं प्रतिभागियों को प्रशिक्षण हेतु प्रोत्साहित किया। प्रशिक्षण में कर्मयोगी कर्तव्य कार्यक्रम विभागों के सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को कराने हेतु मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षण एवं विभागों की प्रशिक्षण की कार्ययोजना अनुसार प्रशिक्षण कराने हेतु जानकारी दी गयी।
उक्त प्रशिक्षण में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत लहार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत भिण्ड, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत गोहद एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
#भिण्ड
#Bhind
97 views | Bhind, Madhya Pradesh | Oct 10, 2026