विदिशा: रायसेन जिले के ग्राम पगनेशर में बाइक फिसलने से दो युवक घायल, एक गंभीर, विदिशा रेफर
शुक्रवार को रायसेन जिले के ग्राम पगनेशर में एक बाइक फिसल गई जिस पर दो युवक सवार थे। दोनो को घायल होने पर सांची अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल 25 वर्षीय धनराज को शुक्रवार दोपहर 3 बजे विदिशा जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है उसके साथ मौजूद एक अन्य युवक को मामूली चोटे आई।