झुंझुनू: बगड़ पुलिस ने 2 जिंदा कारतूस के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, कैंपर गाड़ी भी की जब्त
झुंझुनू विधानसभा उपचुनाव के मध्य नजर जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा थानों को विशेष सतर्कता बरतने एवं अवैध हथियार, मादक पदार्थ तथा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिए गए हैं। बगड़ पुलिस ने रविवार को बगड़ बायपास रोड से काली पहाड़ी जाने वाली रोड पर एक बिना नंबर की कैंपर गाड़ी को रुकवाकर तलाशी ली तो– गाड़ी की डैश बोर्ड की टूल में दो जिंदा कारतूस मिले।