मुज़फ्फ़रनगर के चर्चित कथित बंधुआ मजदूर कांड में मुख्य आरोपी अंकित बलियान पहली बार मीडिया के सामने आया। बी-वारंट पर कोर्ट में पेशी के दौरान उसने कहा, "मुझे झूठे मामले में फंसाया गया है, मैं बेगुनाह हूं।" गौरतलब है कि 23 जून को मांडी गांव स्थित फैक्ट्री से एक किशोर समेत 12 बंधुआ मजदूरों को मुक्त कराया गया था।