बोध गया: उपराष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के गया आगमन को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, अधिकारियों ने किया संयुक्त निरीक्षण
Bodh Gaya, Gaya | Jul 11, 2026 गया में उपराष्ट्रपति, बिहार के राज्यपाल और मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट है। मगध रेंज के आईजी विकास वैभव,डीएम शशांक शुभंकर,एसएसपी सुशील कुमार,सीटी एसपी अभिनव ने बिपार्ड परिसर का संयुक्त निरीक्षण किया। इसके बाद गया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक हुई।