आंवला: आंवला में सचिव पर धोखाधड़ी का आरोप, अनपढ़ किसान के नाम ₹2.11 लाख का फर्जी लोन, एसडीएम से शिकायत और धरने की चेतावनी
आंवला तहसील में धोखाधड़ी का एक मामला सामने आया है। ग्राम नितोई में सोसाइटी के सचिव पर एक अनपढ़ किसान के नाम पर 2,11,369 रुपये का फर्जी लोन निकालने का आरोप है। पीड़ित किसान हिमंचल उर्फ प्यारेलाल ने गुरुवार दोपहर एक बजे एसडीएम विदुषी सिंह से शिकायत कर आरोपी सचिव के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।