पुनासा: सराफा व्यापारी पर हमला कर डाका डालने वाला लंगड़ी चाल से पहचाना गया, ₹1 लाख, 3 डकैत गिरफ्तार और मोबाइल जब्त
पुनासा के सराफा व्यापारी राकेश सोनी पर हमला कर तीन करोड़ की डकैती डालने वाले आरोपियों में से तीन को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें एक आरोपी सकरिया झाबुआ गैंग का सरगना है। जो लंगड़ाकर चलता था। फुटेज में कैद हुई उसकी चाल और हाव-भाव से वह पहचान में आया था। उसके दो साथी भी गिरफ्तार हुए हैं , जानकारी बुधवार सुबह 11 बजे की है