पुनासा: ओंकारेश्वर: नर्मदा में डूबे गुजरात के 2 दोस्त, सुबह 3 बजे नहाने गए थे
Punasa, Khandwa | Jan 27, 2026 ओंकारेश्वर में मंगलवार तड़के नर्मदा स्नान के दौरान बड़ा हादसा हो गया। मंदिर के पास ब्रह्मपुरी घाट पर नहाते समय गुजरात के वापी से आए दो दोस्त गहरे पानी में डूब गए। सूचना मिलते ही पुलिस और होमगार्ड के गोताखोरों ने रेस्क्यू शुरू कर दिया है, लेकिन अब तक दोनों का पता नहीं चल सका है। जानकारी मंगलवार दोपहर 2 बजे की हैं