पुनासा: मूंदी: कार ने बाइक को टक्कर मारी, बाइक सवार दो घायल, लोगों ने स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग की
Punasa, Khandwa | Jan 25, 2026 मूंदी | नगर परिषद के पास चौराहे पर शनिवार को एक कार क्रमांक एमएच-27 बीबी-6564 के चालक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार चैनसिंह पिता पिरते सिंह (55) निवासी केनूद तथा विनोद पिता बल्लू (42) निवासी मूंदी घायल हो गए। दोनों को मूंदी सीएचसी लाया गया। जानकारी रविवार सुबह 11 बजे की है