पुनासा: ओंकारेश्वर में नर्मदा नदी में पलटी नाव, प्रशासन ने किया रेस्क्यू, किनारे पर मिली नाव
Punasa, Khandwa | Jan 26, 2026 तीर्थ नगरी ओमकारेश्वर में नाव पलटने की घटनाएं पहले भी कई बार हो चुकी हैं और एक बार फिर ऐसा ही बड़ा हादसा होते-होते टल गया। नर्मदा नदी में एक नाव पलटी हुई हालत में नजर आई, जिससे इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना प्रशासन को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने नाव को बाहर निकलवाया , जानकारी सोमवार शाम 4 बजे की है